हैदराबाद में चमकेंगे मेरठ के दिव्यांग
मेरठ। 14 अप्रैल से हैदराबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन प्रतिभाग करेगी। दिव्यांग क्रिकेट टीम को जैड एक्स स्पोर्ट्स के निदेशक सिद्धांत महाजन ने किट वितरित की। सिद्धांत महाजन ने सभी दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रमुख समाजसेवी प्रशांत कौशिक ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने जिस प्रकार से अपनी शारीरिक क्षमताओं पर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से विजय प्राप्त कर एक अलग पहचान बनाई है। वह बहुत ही प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। शिक्षिका पूनम शर्मा ने कहा कठिन चुनौतियों का सामना कर प्रतिभा को दुनिया के समक्ष बड़ा मापदंड स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कप्तान कमल सैनी, प्रशांत कौशिक, पूनम शर्मा, वत्सल कौशिक, सुनील कनौजिया, अमन, देवेंद्र, आदित्य, अमित शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
खास बातें
14 अप्रैल से हैदराबाद में शुरू हो रहा है राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट