मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार सुबह मेन रोड के पास खड़े ट्रक में आग लग गई। बताया गया कि ट्रक के पास काफी कबाड़ जमा था जबकि ट्रक भी कई दिनों से खड़ा था। कबाड़ में लगी आग ने ट्रक को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर टीपीनगर बृजेश शर्मा के अनुसार ट्रक मालिक रनवीर ने तहरीर नहीं दी है।