गोडसे समर्थकों ने दी ओवैसी को गोली मारने की धमकी
मेरठ। अखिल भारत हिंदू महासभा ने असदुद्दीन ओवैसी को गोली मारने की धमकी दी है। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि ओवैसी ने पं. नाथुराम गोडसे का नाम लेकर उनका अपमान किया है। इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ओवैसी को बंदूक की गोली से जवाब दिया जाएगा। इतना ही नहीं भविष्य में मेरठ दौरे के दौरान ओवैसी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जूतों की माला पहनाई जाएगी।
पं. अशोक शर्मा ने मंगलवार को शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ओवैसी जैसे लोग देशद्रोही की भूमिका में हैं। जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अगर अपने परिवार, धर्म, स्वर्गीय नेताओं की आनबान शान के खातिर पापियों की हत्या करनी पड़ जाती है तो वह हत्या नहीं वध होगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत सरकार ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया उस दिन ओवैसी जैसे लोगों के बुरे दिन आ जाएंगे। भारत मां का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि गोडसे के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खास बातें:
कहा, नाथूराम गोडसे का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा