फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने हाईवे पर किया कई अवैध विवाह मंडपों को सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार की सख्ती पर शुक्रवार को एमडीए की टीम एक्शन में आ गई। टीम ने पुलिस बल साथ लेकर छह विवाह मंडप सील कर दिए। कई जगह विरोध भी हुआ। बाद में दो विवाह मंडप स्वामियों को शादी होने के कारण मोहलत दी गई और कहा कि यदि मानचित्र दाखिल नहीं किया तो इसी सप्ताह सील लगेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एमडीए तहसीलदार मनोज सिंह, एक्सईएन डीसी तोमर के नेतृत्व में एमडीए की टीम हाइवे स्थित अवैध मंडपों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची। सबसे पहले टीम ने खिर्वा चौपला स्थित गिरधारी गार्डन व एनके फार्म हाउस को सील किया। टीम के मुताबिक दोनों मंडप अवैध हैं। जिनकी स्वीकृति लेकर निर्माण नहीं किया गया है। इस दौरान जैसे ही व्यापारियों को कार्रवाई की भनक लगी तो दर्जनों की संख्या में एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। मंडप एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल ने टीम से कहा कि दोनों मंडपों आज की तारीख में शादी होनी है। मंडप संचालक शादियों का पैसा एडवांस लेकर बुक कर चुके हैं। अगर ऐसे में मंडप सील कर दिए गए तो शादियां कैसे संपन्न होंगी। व्यापारियों की बात सुनने के बाद चेतावनी देते हुए राहत दी। इसके बाद टीम ने हाइवे स्थित आशीर्वाद फाम हाउस, देहली- 65, ललसाना रोड स्थित गांधी फार्म हाउस, रुड़की रोड स्थित तेजस्वी फार्म हाउस, राजेश्वरी फार्म हाउस आदि मंडपों को सील किया। बाद में मंडप स्वामी एमडीए में अधिकारियों से भी मिले पर अधिकारियों ने साफ कर दिया कि या तो मानचित्र स्वीकृत कराओ अन्यथा कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें