फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कनेक्शन के लिए मांगी रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद भी पीवीवीएनएल कर्मियों के रिश्वत मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सिसौली बिजलीघर के जेई का है। ग्राम बढ़ला कैैथवाड़ा निवासी किसान सचिन चौहान ने नलकूप कनेक्शन के लिए जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एमडी को शिकायती पत्र दिया हैं।
विज्ञापन

सचिन चौहान का आरोप है कि उसने विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में गत 19 जनवरी को नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इस पर विभाग ने सर्वे कराया। सर्वें में सब ठीकठाक मिला। इसके बाद सचिन चौहान ने गत 6 फरवरी को एसडीओ को लेटर देकर एलटी लाइन की बजाय एचटी लाइन से नई लाइन देेकर कनेक्शन देने की मांग की। लेकिन जेई ने इसके लिए पांच हजार रुपये की मांग की। सचिन ने इस पूरे प्रकरण की वीडियो बना ली है। सचिन का आरोप है कि अब जेई शिकायत करने पर कनेक्शन नहीं देने की धमकी दे रहा है। सचिन ने मामले की शिकायत आनलाइन जनसुनवाई पोर्टल में शासन को भी की है। इस बारे में जेई विवेक ने तमाम आरोपों को गलत बताया। कहा कि एलटी लाइन से कनेक्शन का इस्टीमेट इन्हें हाथोंहाथ दे दिया था। दूसरी लाइन से कनेक्शन की मांग नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें