फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत किए जाने के बाद अपर जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बताया गया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर जिला जज सूबेदार सिंह अब अपर जिला जज कोर्ट संख्या-4 का कार्य देखेंगे। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 के अपर जिला जज सुरेश चंद को अपर जिला जज कोर्ट संख्या-5 बनाया गया है। वहीं सिविल जज (सीडि) प्रकाश तिवारी को फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 में अपर जिला जज नियुक्त किया गया है। वहीं खफीफा जज निरूपमा विक्रम को अपर जिला जज कोर्ट संख्या-8 बनाया गया है। सीजेएम तबरेज अहमद को फास्ट ट्रैक कोर्ट का अपर जिला जज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें