आग से दस बीघा ईख जली
मेरठ। महरौली गांव मार्ग पर परतापुर निवासी हरपाल सिंह का 12 बीघा ईख का खेत है। सोमवार दोपहर खेत में आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण बाल्टियां लेकर दौड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तेज हवा होने के कारण आग पूरे खेत में फैल गई। करीब दो घंटे की मशक्कत में बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं सूचना देने के एक घंटे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस पर गुस्साये ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। किसान हरीश चौधरी ने बताया कि कई बार फायर स्टेशन के नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। बाद में सूचना दी तो फायरब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची है। पीड़ित के अनुसार आग से करीब दस बीघा ईख जली है।