चोरी की बैटरियों के साथ दबोचा
मेरठ। भावनपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एक गाड़ी की घेराबंदी कर ली। एसओ भावनपुर करतार सिंह के अनुसार गाड़ी से 24 बैटरियां और कीमती उपकरण बरामद हुए। गाड़ी चालक सलीम निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-12 ने पूछताछ में बताया कि ये चोरी का सामान कमालपुर गांव के समीप लगे टावर का है। चोरी में उसके साथ हारिश निवासी के ब्लॉक लोहिया नगर और ढबाई नगर निवासी साजिद कबाडी आदि भी शामिल थे। एसओ के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।