सुपर रद्द, संगम छह घंटे लेट
मेरठ। कोहरे के कहर से ट्रेनों की चाल कम हो गई थी। अधिक देरी से चलने के कारण नौचंदी व राज्यरानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा एक दिन के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया था। लेकिन बृहस्पतिवार को कोहरे का असर कम होने से ट्रेनों की चाल में सुधार देखा गया। नौचंदी एक्सप्रेस जहां दो घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची वहीं संगम एक्सप्रेस भी छह घंटे लेट आई। दोनों ट्रेनों को राइट टाइम इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा जनशताब्दी एक्सप्रेस भी अपने नियत समय पर पहुंची। हालांकि सेक्शन पर काम के चलते जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस रद्द रही। यह ट्रेन वापसी में भी शुक्रवार को रद्द रहेगी।