फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। नेशनल हाईवे पर दायमपुर गांव के पास शनिवार आधी रात कोहरे के बीच हुए सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आनंद कुमार पुत्र स्वरूप सिंह निवासी संभालखा पानीपत ड्राईवरी करता था। वह पानीपत से कैंटर संख्या एचआर61ए-5580 में सामान भरकर नोएडा जा रहा था। शनिवार रात करीब 2:30 बजे जब वह कंकरखेड़ा क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित दायमपुर गांव के सामने पहुंचा तो सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। जिसमें सरिया लदा हुआ था। कोहरे में आनंद को ट्रक दिखाई नहीं दिया। जिस कारण कैंटर पीछे से ट्रक में जा घुसा। जिस कारण ट्रक में लदा सरिया चालक आनंद के शरीर में घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, हादसे में क्लीनर मनोज भी घायल हो गया। आनंद की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घर में सबसे बड़ा था
रविवार को पहुंचे परिजनों ने बताया कि आनंद शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे भारती, पिंकी व यश हैं। तीनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। पत्नी सविता व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। आनंद के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। आनंद तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

- हाईवे पर दायमपुर गांव के पास हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में लदे हुए थे सरिये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें