डेंगू केसात नए मरीज मिले, संख्या पहुंची छह सौ पार
मेरठ। डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं, जिनमें छह मेरठ के हैं। जिले में अब तक 602 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ केजिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें तेज सिंह निवासी किठौर, रूपाली निवासी लक्ष्मीपुरी, ममता निवासी मवाना, क्रांति निवासी भीमनगर, इंदर निवासी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी और रिषिक निवासी दामोदर कालोनी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि रोकथाम के लिए शहर और देहात में जगह-जगह फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल डेंगू के मेरठ में 195 मरीज थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार संख्या करीब तीन गुना ज्यादा हो गई है।