जीबीआइटी में स्वच्छता दिवस मनाया
मेरठ। ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में गुरु नानक देव की जयंती पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। संस्थान के निर्देशक डॉ. मो. शोएब अहमद के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों और स्टाफ के सदस्यों ने कार्यालय में साफ -सफाई की। सुमनेश सुमन ने कहा कि स्वच्छता अभियान से खुद में अनूठा है। संस्थान के चेयरमैन अजीत अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया कहा कि यह पीएम मोदी के स्वच्छ भारत के सपने का साकार करने में सफल होगा। इस मौके पर प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, अजय राणा, याशर मसूद, सोनी सिंह, दीपक, अनुज, उज्जवल, केपी सिंह, स्वाति, परवेज, विकास और एसवी सिंह आदि मौजूद रहे।