फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 नवंबर को होटल ब्राडवे में होगी भुवी की शादी का महिला संगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्रिकेटर भुवनेश्वर की शादी की शादी की तैयारी जोरों पर हैं। उनके प्रशंसक भी इस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार की शादी का महिला संगीत गढ़ रोड स्थित होटल ब्राड-वे इन में आयोजित होगा।
विज्ञापन

क्रिकेटर भुवनेश्वर की शादी को खास बनाने के लिए परिवार के लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतेे। यही वजह है कि 23 नवंबर को शादी समारोह परतापुर बाईपास स्थित होटल ब्रावुरा में होगी। भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने बेटे की शादी को खास बनाने को महिला संगीत कार्यक्रम होटल ब्राड-वे इन में रखा है। होटल के मुख्य निदेशक अतहर अली काजी ने बताया कि महिला संगीत की खासियत होगी कि इसमें लाइव म्यूजिक, रंगारंग कार्यक्रम सहित कलाकारों द्वारा कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम भुवनेश्वर के रिश्तेदारों के लिए अहम होने वाला है क्योंकि यह कार्यक्रम भारत की टीम के एक अहम सदस्य के लिए आयोजित होने वाला है। कार्यक्रमों के आयोजन के 11 नवंबर को होटल ब्राड-वे इन में भुवी का परिवार प्रेसवार्ता आयोजित करने जा रहा है। इसमें भुवी के पिता किरनपाल सिंह और माता इंद्रेश भी मौजूद रहेंगी। भुवनेश्वर की शादी समारोह की एक झलक को उनके प्रशंसक बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें