थानाभवन। थानाभवन थाने में तैनात दीवान विजयपाल सिंह का सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विजयपाल सिंह को शॉल उड़ाकर व गीता भेंटकर सम्मानित किया। विजयपाल सिंह ने 38 वर्ष पुलिस विभाग में सेवा करते हुए दो वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्ति ले ली। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह यादव ने दीवान विजयपाल सिंह के अपने कार्यकाल में सेवाभाव से कार्य करने व कुशल कार्यप्रणाली की सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान वेदपाल गहलोत, बिजेंद्र सिंह यादव, एसआई अनिल तेवतिया, एसआई आज्ञाराम, राजेश कुमार, ओमसिंह, मनोज सिहं, अनुज, जितेंद्र आदि रहे।