मेरठ। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से मंगलवार को सिटी स्टेशन पर बहादुरी व बलिदान दिवस मनाया। दोपहर करीब एक बजे इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने 1968 में हुई रेल हड़ताल के दौरान शहीद हुए 9 रेल कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। यूनियन के शाखा सचिव सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांग को लेकर 1968 में रेलवे के 9 कर्मचारी शहीद हो गए थे। इसलिए यूनियन ने इस दिन को बहादुरी व बलियान दिवस मनाने का निर्णय किया था। इस मौके पर अजेंद्र सिंह, कामरेड आरपी शर्मा, बीडी शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे। अनुज त्यागी, अरुण, राजबेदी और भानू प्रताप आदि शामिल रहे।