75 शिकायतों में से मात्र 9 का निस्तारण
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में बागपत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया । इसमें 22 शिकायतें प्राप्त हुई। किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया समय पर सभी शिकायतों का निस्तारण करें। एएसपी अजय कुमार, एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राजबहादुर सिंह मौजूद रहे।
बड़ौत तहसील में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ रामानंद कुशवाहा ने राजस्व, चकबंदी, आपूर्ति, विकास से संबधित 53 शिकायतें सुनी । जिनमें से राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया । इस अवसर पर इब्राहिमपुर माजरा के लोगों ने राशन विक्रेता के विरुद्ध शिकायत की और कहा कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रामकुमार, मनोज, जयवीर, बिजेंद्र, साहब सिंह, जयवीर, तेजपाल, सतबीर और सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।