आयुक्त ने दी अफसरों को सीख
मेरठ। आयुक्त सभागार में मानवीय पहलु को दृष्टिगत रखते हुए शासन करने विषय पर आधारित एक परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त डा.प्रभात कुमार ने अधिकारियों को निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के टिपस दिये। उन्होंने सही को सही व गलत को गलत कहने की क्षमता रखने, किसी अधिकारी या कर्मचारी के ना रहने पर कार्य प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने की सीख दी। उन्होंने अधिकारियों को सफलता के ‘चार आई’ दिये तथा अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थों की कार्यालय व व्यक्तिगत समस्याओं को निपटाने में सहायक बनें।