23 से शुरू होगी शूटिंग, बाक्सिंग प्रतियोगिता
मेरठ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा शूटिंग और बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होगा। क्षेत्रीय खेल अधिकारी आले हैदर ने बताया कि 23 से 26 सितंबर तक जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग में शूटिंग और बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें शूटिंग प्रतियोगिता क्रमश: 23, 24 सितंबर और बाक्सिंग प्रतियोगिता 25 और 26 सितंबर को होगी। अधिकारियों के मुताबिक शूटिंग में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी अंश कालीन शूटिंग प्रशिक्षक संदीप कुमार, बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव को 22 सितंबर शाम 4 बजे तक कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आधार कार्ड की फोटो कापी उपलब्ध करा सकते हैं। वहीं बाक्सिंग के खिलाड़ियों का वजन 24 सितंबर शाम 4 बजे तक किया जाएगा।