फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का जाम 5 से 10 मिनट का है...

विज्ञापन
विज्ञापन
- जाम की समस्या को लेकर एसपी ट्रैफिक से लेकर मंडलायुक्त ने रखी बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
पहली बार पुलिस लाइन में जाम की समस्या को लेकर एसपी ट्रैफिक से लेकर मंडलायुक्त ने विचार रखे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद और नोएडा के मुकाबले मेरठ का जाम कुछ भी नहीं है। जल्द शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की भी बात कही गई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था को लेकर अभियान चला रखा है। शुक्रवार को ट्रैफिक मोबाइल के शुभांरभ के दौरान पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने कहा कि मेरठ में जाम की समस्या है, लेकिन यहां का जाम पांच मिनट से 10 मिनट तक का है। मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद और नोएडा में एक-एक घंटा एक-एक स्थान पर लग जाता है। कुछ स्थानों पर सड़क पर निर्माण कार्य को लेकर परेशानी हो रही है, लेकिन वेस्ट एंड रोड पर जाम में सुधार हुआ है। सोफिया के बाहर 5 से 15 मिनट में करीब 250 से अधिक चार पहिया गाड़ी बच्चों को लाने ले जानी पहुंचती है। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था बहुत जल्दी सुधर सकती है। डीएम समीर वर्मा ने कहा कि शहर के चौराहे और सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर लगातार पुलिस और प्रशासनिक की टीम अतिक्रमण हटवा रहीं है। शहर को जल्द जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात ने कहा कि जाम को लेकर संबंधित विभागों को भी आगे आना होगा। शहर में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों को पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें