फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएन में 61 एडमिशन, मेरठ कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस तक नहीं, 90 हजार छात्र-छात्राओं की हुई है मेरिट जारी

Sun, 23 Jun 2019 03:42 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में शनिवार से एडमिशन शुरू हो गए। बैंक बंद होने के कारण ड्राफ्ट नहीं बनने की वजह से अधिकतर कॉलेजों में एडमिशन नहीं हो पाए। जिन कॉलेजों में ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा है, वहां पर एडमिशन कर लिए गए। मेरठ में पहले दिन सिर्फ डीएन कॉलेज में 61 एडमिशन हुए।
विज्ञापन


एनएएस, इस्माईल, आरजी, कनोहर लाल और शहीद मंगल पांडे में छात्र-छात्राओं ने प्रॉस्पेक्टस लिए। मेरठ कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस नहीं आने के कारण छात्रों को खाली हाथ लौटना पड़ा। पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 26 जून है। 27 को दूसरी मेरिट जारी होगी।

डीएन डिग्री कॉलेज मेरठ का इकलौता ऐसा कॉलेज रहा जिसमें पहले दिन बैंकों के बंद होने के बावजूद 61 एडमिशन हुए हैं। डीएन में ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा है। बीकॉम में 18, बीएससी गणित में 21, बीएससी बायो में 21 और बीएससी कंप्यूटर साइंस में एक एडमिशन हुआ है।
विज्ञापन


एनएएस कॉलेज में 112 प्रॉस्पेक्टस खरीदे गए हैं। इस्माईल गर्ल्स कॉलेज में 16 एडमिशन हुए हैं, लेकिन ये लॉक नहीं हो पाए हैं। आरजी कॉलेज में 157 छात्राओं ने प्रॉस्पेक्टस लिए हैं। शहीद मंगल पांडे महिला कॉलेज में 27 छात्राओं ने प्रॉस्पेक्टस लिए। कनोहर लाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 80 प्रॉस्पेक्टस लिए गए हैं। सोमवार को सभी कॉलेजों में एडमिशन होंगे।
Trending Videos

मेरठ कॉलेज में नहीं छपे प्रॉस्पेक्टस
मेरठ कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस नहीं मिलने से छात्र-छात्राएं मायूस लौटे। ये भी तब है, जबकि मेरठ कॉलेज वेस्ट यूपी में सबसे बड़े कॉलेजों में शुमार है। यहां पर नौ हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। लेकिन लापरवाही की हद यह रही कि अभी तक कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस तक छपकर नहीं आए। प्रेस प्रवक्ता विनय बरसर का कहना है कि नोटिस बोर्ड पर मेरिट चस्पा कर दी गई है। सोमवार से एडमिशन किए जाएंगे।  

90 हजार छात्र-छात्राओं की हुई है मेरिट जारी
विवि ने जो पहली मेरिट जारी की है उसमें 90 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया। रजिस्ट्रेशन 1 लाख 10 हजार छात्रों ने किए हैं। ऐसे में दूसरी मेरिट में बाकी छात्र-छात्राएं आ जाएंगे।

आखिर कहां जा रहे छात्र-छात्राएं
मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों में इस बार 12वीं में ढाई लाख छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सीसीएसयू में रजिस्ट्रेशन की बात करें तो एक लाख 10 हजार ने ही रजिस्ट्रेशन किए हैं। एक लाख 40 हजार छात्रों के बारे में कहीं कुछ पता नहीं है। इनमें से कितने छात्र दूसरे विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेंगे, कितने प्राइवेट करेंगे, इसका कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं रखें ध्यान
छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए सभी प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करने होंगे। संबंधित कोर्स की फीस का ड्राफ्ट, ऑफर लेटर, आर्थिक आधार पर आरक्षण वाला प्रमाण पत्र, कोटे से संबंधित होने पर जाति अथवा दूसरे प्रमाण पत्र, ओरिजनल मार्कशीट, मार्कशीट की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ आवश्यक है।
 
कुछ कॉलेजों में रिवाइज मेरिट भेजी
मेरिट को लेकर कई कॉलेजों की तरफ से आपत्ति लगाई गई है। कुछ कॉलेजों का कहना है कि उनके यहां पर सीबीएसई के स्टूडेंट्स ज्यादा आ गए हैं। कुछ ने कटऑफ में कुछ परेशानी बताई है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने मेरिट की रीचेकिंग कराने के निर्देश दिए।

वहीं शाम के शाम कुछ कॉलेजों में रिवाइज मेरिट भेजी गई है। छात्र नयी मेरिट देखकर ही सोमवार से दाखिला लें। कैंपस के कुछ कोर्सों की मेरिट में मामूली बदलाव हुआ है। इसमें बीकॉम आनर्स, केमिस्ट्री ऑनर्स, इकोनोमिक्स ऑनर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें