मवाना में लगे शिविर में रक्तदान करते लोग स्रोत संवाद
मवाना। नगर के बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में बुधवार को मवाना चेरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा स्वैच्छिक रक्त्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर के लोगों ने रक्तदान किया। सुपरवाइजर अनुज कुमार ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों ने करीब 60 यूनिट रक्त स्वेच्छा से दान किया। सीनियर लैब टेक्नीशियन नितेश कुमार ने बताया कि मवाना चेरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा नियमित रूप से रक्तदान व नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाता है। ऐसे शिविरों में ज्यादा से ज्यादा रक्तदाता भाग लेते हैं, जिससे स्थानीय आवश्यकता की पूर्ति होती हैं। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। शिविर में जयचंद फौजी, विनोद जाटव, अजय जैनर, हिमांशु दक्ष, रवि गोला आदि रहे।