गंगानगर एम ब्लॉक में पुण्यतिथि पर लगाए गए शिविर में रक्तदान करने वाले युवक को प्रमाण पत्र देते
गंगानगर। ब्राह्मण उत्थान महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर गंगानगर एम ब्लॉक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें जिला महानगर भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल अतिथि रहे। आयोजन में ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा वत्स, भाजपा कैंट सोशल मीडिया प्रभारी इंदु शर्मा वत्स, महासचिव प्रशांत शर्मा, संगठन मंत्री शिवम वत्स शामिल रहे। संवाद