मेरठ। एटीएम मशीन के पास डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से 60 हजार रुपये की रकम निकाल ली। लोहियानगर थाना क्षेत्र की हापुड़ रोेड स्थित एमडीए काॅलोनी निवासी अमीना सुल्ताना का सेंट्रल बैंक में खाता है। 19 जून को अमीना सुल्ताना और उनकी बेटी दवाई लेने के लिए सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर गए थे। सेंट्रल मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से रुपये निकालने गई तो एक अज्ञात युवक ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल और पासवर्ड भी पूछ लिया। दूसरा डेबिट कार्ड देकर युवक वहां से चला गया। युवक ने 20 जून को दस-दस हजार रुपये की चार बार निकाल लिए। 7990 रुपये और 12,345 रुपये की दो जगह से शाॅपिंग भी की। मोबाइल पर एसएमएस आने पर इसकी जानकारी हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद