फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर हाउस चेंबर के लिए 6.75 करोड़ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर हाउस चेंबर के लिए 6.75 करोड़ मिले
विज्ञापन

मेरठ। नगर विकास विभाग ने शहर में डाली जा रही सीवर लाइन के लिए 6.75 करोड़ रुपये की चौथी किस्त जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अवधेश कुमार मिश्रा ने इस बारे में उत्तर प्रदेश जल निगम के एमडी को पत्र भेजकर जानकारी दे दी है। पत्र में कहा गया कि मेरठ सीवरेज योजना के जोन-7 के सहजोन ए, बी और सी के अंतर्गत हाउस कनेक्टिंग चेंबर के निर्माण हेतु 17.63 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। तीन किस्तों के माध्यम से 10 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। बाकी बचे 7.63 करोड़ की धनराशि में से 5 प्रतिशत धनराशि 88 लाख रुपये रोकते हुए चौथी किस्त के 6.75 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इससे पहले सीएम कह चुके हैं कि विकास योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें