फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 घंटे प्रभावित रहेगी चार बिजलीघरों की बिजली, उपभोक्ता रहेंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
56 घंटे प्रभावित रहेगी चार बिजलीघरों की बिजली, उपभोक्ता रहेंगे परेशान
विज्ञापन

मेरठ। गर्मी आते ही बिजलीघरों के साथ ही लाइनों की भी मेंटीनेंस शुरू हो गई है। 132 केवी गंगानगर ट्रांसमिशन पर मेंटीनेंस कार्य होने के चलते बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक 56 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते ट्रांसमिशन से ऊर्जीकृत 33 केवी मोहनपुरी, सूरजकुंड, अमन विहार और यूनिवर्सिटी की विद्युत आपूर्ति अन्य वैकल्पिक स्रोतों के जरिए की जाएगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेंटीनेंस कार्य की जानकारी वितरण अधिकारियों को दे दी है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शटडाउन लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा जो शनिवार शाम छह बजे तक पूरा हो सकेगा। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि 132 केवी गंगानगर ट्रांसमिशन पर महत्वपूर्ण अनुरक्षण कार्य के चलते शटडाउन लिया जाना है। प्रभावित होने वाले बिजलीघरों को अन्य ट्रांसमिशन से आ रही लाइनों के जरिए बिजली आपूर्ति की जाएगी। पूरी कोशिश होगी कि उपभोक्ताओं को सामान्य दिनों की भांति बिजली आपूर्ति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें