मेरठ। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने रविवार को मैक्स अस्पताल में स्वास्थ्य एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 से 55 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सचिव एके गोयल ने सेवा व संस्कार कार्यों के विषय में बताया। शाखा संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरी एक बड़ा ही सम्मानजनक प्रोफेशन है। पूरी ईमानदारी व संवेदनशीलता के साथ मरीज का उपचार करना चाहिए। कैंप में अंशु गोयल, डीके अग्रवाल, जेएल गुप्ता, यतेंद्र शर्मा, अनिल दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद