सरधना। एकमुश्त समाधान योजना के दूसरे चरण में विद्युत वितरण खंड सरधना के अंतर्गत विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। बुधवार को कस्बे के बूढ़ा बाबू, धर्मपुरा, गुजरान गेट, गांव जसड़ सुल्तान नगर, रतौली, कालंद, मुल्हेड़ा, कुशावली, दबथुआ, पांचली बुजुर्ग, खरदौनी सहित कस्बा दौराला और लावड़ में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बुधवार को 401 उपभोक्ताओं द्वारा ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर 36.50 लाख की धनराशि जमा की गई। साथ ही कई बार नोटिस देने के लिए बकाया बिल जमा कराने वाले 682 उपभोक्ताओं का बकाया 71.50 लाख रुपये पर विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। कभी भी बिल जमा न करने वाले कुल 53 मीटर भी उखाड़कर स्थायी रूप से कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकायादारों को बड़ी छूट दी जा रही है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना का दूसरा चरण 1 से 15 जनवरी तक पंजीकरण कराकर अधिकतम ब्याजमाफी का लाभ उठाएं।
08jjrp03- झज्जर। सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते सिविल सर्जन। स्रोत- स्वास्थ्