रोहटा। गांव रोहटा में आयोजित शिविर में थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने भी किया रक्तदान। सं
रोहटा। गांव रोहटा स्थित सामुदायिक भवन में जीवनदान फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।
शिविर में कुल 52 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जो आपसी सहयोग और मानवता की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने कहा कि रक्तदान एक जीवनदायिनी प्रक्रिया है, जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सेवा भाव को भी सशक्त करती है। प्रत्येक सक्षम नागरिक को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
आयोजक मोहित राव गौतम ने बताया कि शिविर को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला और 52 लोगों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं डाॅ. सोनू शर्मा और उनकी टीम द्वारा उपलब्ध कराई गईं। आयोजन में संकित, सचिन आलमगीर, रजनीश, दिवेश, मनीष, रोहित, विशाल, रमन और कामिल कुरैशी शामिल रहे।