आरओ मशीन खराब होने पानी को तरसे लोग
मवाना। तहसील में लगी आरओ मशीन खराब हो जाने के कारण शुक्रवार को दिनभर तहसील कर्मी पेयजल को तरसते नजर आए। एसडीएम ने पालिका अधिकारियों को मामले की जानकारी दी तब जाकर मशीन ठीक हुई।
तहसील में फरियादियों के लिए पालिका की ओर से आरओ मशीन लगाई गई थी। यहां बैठा कर्मचारी एक रुपये में एक लीटर पानी देता है। बृहस्पतिवार को मशीन खराब हो गई। मशीन पर कर्मचारी नहीं पहुंचा। पानी न मिलले से लोगों का बुरा हाल हो गया। तहसीलकर्मियों ने एसडीएम को मामले की जानकारी दी। एसडीएम मवाना ने पालिका के अधिकारियों को फोन कर तत्काल मशीन ठीक कराने और वैकल्पिक तौर पर पानी का टैंक भेजने की बात कहीं। टैंक तो नहीं पहुंचा, परंतु मशीन को ठीक कर दिया गया। चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया ने बताया कि मशीन में कुछ खराबी आ गई थी। उसे ठीक करा दिया गया है।