फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी मांगने पर रिटायर्ड अफसर के घर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईडी मांगने पर रिटायर्ड अफसर के घर हंगामा
विज्ञापन

घरेलू काम करने वाली महिला से मांगी थी आईडी
पीड़ित पक्ष का आरोप, रोहिंग्या हो सकती है महिला
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नेवी से रिटायर्ड अधिकारी ने एक महिला की शिकायत थाना नौचंदी पुलिस से की है। आरोप लगाया है कि घरेलू काम करने वाली महिला ने उनके घर में कई बार चोरी की। आईडी मांगने पर हंगामा कर दिया। महिला रोहिंग्या हो सकती है। इंस्पेक्टर ने जांच कराने की बात कही है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-9 निवासी नईमुर्रहमान नेवी से रिटायर्ड अधिकारी हैं। नुईमुर्रहमान ने बताया कि कुटी चौराहा निवासी एक महिला उनके घर पर काम करती थी। करीब चार महीने काम करने के दौरान महिला ने घर में कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। जो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी पकड़े जाने के बाद मकान मालिक ने महिला से उसकी आईडी मांगी। महिला आईडी देने में आनाकानी करने लगी। आईडी न देने पर महिला पर मकान मालिक ने दबाव बनाया, जिसके बाद महिला काम छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के बाद मकान मालिक नईमुर्रहमान ने सोसाइटी के जिम्मेदार लोगों को इसकी सूचना दी। मामला बढ़ता देख रविवार सुबह आरोपी महिला ने दो अन्य महिलाओं के साथ मकान पर पहुंचकर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित का आरोप है महिला रोहिंग्या है, जिससे परिवार को भविष्य में खतरा है। पीड़ित ने नौचंदी थाने में मामले की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले मेें संबंधित चौकी इंचार्ज को जांच सौंप दी है। आरोपी महिला के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। उसकी आईडी की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें