फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की धुना, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों को धुना, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

बागपत। शहर में होली चौक के पास स्थित एक क्लाथ हाउस में किसी बात को लेकर शोरूम मालिक व दो-तीन युवकों का विवाद हो गया। शोरूम मालिक ने पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर शोर मचा दिया। लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नई कालोनी बागपत निवासी प्रेम पुत्र दौलतराम ने बताया कि होली चौक पर प्रेम साड़ी एम्पोरियम क्लास हाउस के नाम से कपड़ों का शोरूम है। शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे दो-तीन युवक दुकान में घुस आए। उनसे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई कर दी जबकि एक युवक भाग निकला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत मेें लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। शोरूम मालिक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कपड़े खरीदने को लेकर झगड़ा हुआ। रंगदारी मांगने का आरोप गलत लगा रहे हैं। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें