बागपत। जौहड़ी गांव में फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग हुई। कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए गए। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर यहां बच्चों के साथ भी नजर आई। शूटिंग के दौरान वह बच्चों से मिली और फोटो भी खिंचवाए। शूटिंग के लिए रविवार रात का शेड्यूल रखा गया है। लोकेशन पर रात के समय कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए गए।