छपरौली (बागपत)। कस्बे में थाने के सामने से गुजरने वाले ओवरलोड वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। थाने के गेट के बराबर में खड़े पीपल के पेड़ गन्ने से भरा ट्रक फंस गया। इसी दौरान दो पत्थर से भरे डंपर आ जाने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहनों का आवागमन शुरू कराया। जाम में वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी भारी परेशानी से जूझना पड़ता है।