फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत सात को स्वाइन फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच मेरठ के, दो मरीज आसपास के जिलों के
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में दंपति समेत सात नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें पांच मेरठ और एक-एक मरीज मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

नए मरीज शास्त्रीनगर, सदर, ब्रह्मपुरी और खैरनगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 22 से 74 वर्ष तक है। इस साल अब तक मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में 542 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 363 मरीज मेरठ के हैं और 179 मरीज आसपास के जिलों के है। इनमें चार की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और जागरूकता के अभाव में स्वाइन फ्लू फैल रहा है। लोग जागरूक हों तो इससे काफी हद तक बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि इस बार स्वाइन फ्लू ज्यादा खतरनाक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें