फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे मंगाए मार्कषीट, माइग्रेशन और डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि ने पांच साल का डाटा किया ऑनलाइन
विज्ञापन

मेरठ, सहारनपुर मंडल के लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध मेरठ, सहारनपुर मंडल के लाखों छात्रों को अब मार्कशीट, डिग्री या माइग्रेशन के लिए बार-बार विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सीसीएसयू ने विवि के छात्रों का पिछले पांच सालों का डाटा ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। छात्र घर बैठे ही विवि की वेबसाइट पर जाकर कागज पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 से बाद का सारा डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसमें कि विवि की वेबसाइट पर अब तक 282 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा दिया है। विवि ने दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों के सुविधाओं के लिए पांच साल का डाटा ऑनलाइन करने की सुविध दी है। विद्यार्थी घर बैठे मार्कशीट डिग्री व अन्य शिकायतों को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे विवि परिसर के चक्कर लगाने का समय भी विद्यार्थियों का बचेगा। अगर समय पर शिकायत का निवारण नहीं किया गया तो कर्मचारियों को उसका कारण भी बताना पड़ेगा। विद्यार्थियों के शिकायत रहती थी कि वह अपने सभी दस्तावेजों को विवि में जमा करा देते हैं मगर कर्मचारी उनकी मार्कशीट नहीं भेजते। विवि में आए दिन कर्मचारी व छात्रों में इस बात पर बहस भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें