माछरा। विकास खंड विकास कार्यालय माछरा पर रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात एवं किसान सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
ब्लॉक कार्यालय माछरा के सभागार में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों तथा ब्लॉक के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना। इसके बाद सीधा गोरखपुर से सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान के तहत किसानों को दो-दो हजार रुपये के चेक दे रहे हैं। इसे देखकर किसान प्रफुल्लित हो गए और कहा कि पहली बार किसानों का सम्मान किया गया है। यह रकम सीधी किसान के खाते में पहुंचेगी। इस दौरान शशी शर्मा, अमित कुमार, सुधीर राघव, विक्रांत त्यागी, रजनी चतुर्वेदी, सुनील प्रसाद, शिवम यादव, विश्वास शर्मा, भोपाल, अभिषेक, विजय शर्मा आदि समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।