भारत विकास परिषद् का सम्मान समारोह
मेरठ। भारत विकास परिषद् अभिनव विकास रत्न शाखा का नागरिक विशिष्ट सम्मान हुआ। आयोजन जैन धर्मशाला रेलवे रोड में हुआ। इसमें डीवी कपिल सेवानिवृत्त आईएफएस, डॉ. बीडी पांडे वरिष्ठ कारागार अधीक्षक डॉ. अनुराग त्यागी प्रोफेसर सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज को सम्मानित किया गया। योगेश कुमार प्रधानाचार्य एसडी एचटी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मालिनी सिंह प्रिंसिपल, नीरा त्यागी वाइस प्रिंसिपल, पायल गर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों में सृष्टि, रुति कंसल, आशुतोष सिंह को भी सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन मुकेश जैन ने किया। बीडी शर्मा, मुकेश जैन, हिमा गौड़, आशा शर्मा, बीके खन्ना, बीके बिरमानी, जेपी छाबड़ा, ओपी शर्मा, राजीव कौशिक, दुलीचंद, अर्चना, प्रर्चना, एसपी शर्मा व जेएस गुजराल ने सहयोग दिया।