मीट फैक्टरियों को ध्वस्त करने की मांग
मेरठ। पर्यावरण संघर्ष समिति कार्यकर्ता शक्ति मोहन आदि ने एमडीए वीसी को पत्र देकर मीट फैक्टरियों पर एक्शन की मांग की है। कहा है कि अलफहीम पर सील लगाई, पर गोदाम सील नहीं किया गया। अब सील से आगे यानी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। साथ ही तान्या पर भी सील लगाई जाए, इसका मानचित्र स्वीकृत नहीं है। ऐसा न करने पर आंदोलन किया जाएगा।