फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवेंचर ने किया कंफ्यूज, वर्ण ने दिलाए अंक
विज्ञापन

स्कोरिंग पेपर के नाम रहा बृहस्पतिवार

सीबीएसई में संगीत, आईसीएसई में इंग्लिश का पेपर
आज से सीबीएसई, आईसीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ

मेरठ। सीबीएसई और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बृहस्पतिवार अच्छा रहा। बृहस्पतिवार को सीबीएसई 12वीं का जहां भारतीय संगीत का पेपर हुआ वहीं आईसीएसई में अंग्रेजी का पेपर हुआ। दोनों पेपर आसान व सिलेबस में रहे। बस अंग्रेजी के पेपर में दो नंबर के पैसेज में एडवेंचर का मीनिंग खोजने में छात्र-छात्राओं को थोड़ी परेशानी हुई। ट्रिकी होने के कारण छात्र कंफ्यूज हो गए। सीबीएसई संगीत के पेपर में वर्ण की परिभाषा दो बार पूछी गई। दोनों बोर्ड में 10वीं की परीक्षाएं आज शुक्रवार से प्रारंभ हो रही हैं। आईसीएसई का इंग्लिश लैंग्वेज का पेपर है। सीबीएसई दसवीं की वोकेशनल विषयों की परीक्षाओं के पहले दिन कला का पेपर है। सीबीएसई दसवीं की मुख्य परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी।

एडवेंचर का मीनिंग खोजना था मुश्किल
सेंट थॉमस स्कूल छीपीटैंक में इंग्लिश के शिक्षक ग्रेगरी रेमंड रफाएल ने बताया आईसीएसई12वीं के छात्रों का अंग्रेजी का पेपर था। दो नंबर के पैसेज में एडवेंचर्स का मीनिंग खोजना था जो थोड़ा ट्रिकी स्टाइल में पूछा गया, उसमें मुश्किल हुई। शेष पेपर आसान था। निबंध में ट्रेकिंग पर गए हैं और खो गए तो वापस कैसे लौटे पर लिखना था। स्टोरी राइटिंग भी आई। आज फिजिकल एजुकेशन का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


च्वाइस अच्छी होने से खुश रहे छात्र
सीबीएसई बारहवीं के छात्रों का बृहस्पतिवार को संगीत का पेपर हुआ। शहर में गार्गी, ट्रांसलेम, द अध्ययन, दीवान, केएल, डीएमए, डीएवी, सत्यकाम सहित अन्य विद्यालयों में पेपर हुआ। गार्गी गर्ल्स स्कूल में संगीत की एचओडी डॉ. शैल शर्मा ने बताया पेपर आसान, सिलेबस से था। सीबीएसई ने जैसा कहा था कि इस बार खूब विकल्प मिलेंगे वो नजर आया। आठ प्रश्नों के पेपर में कुल पांच प्रश्न हल करने थे। पांच में से भी हर प्रश्न में दो-दो च्वाइस थी। छात्र आराम से मनचाहे प्रश्न हल कर सकते थे। संगीत रत्नाकर ग्रंथ का परिचय, स्वर, सुर, राग, वर्ण के बारे में पूछा। वर्ण का प्रश्न रिपीट हुआ। पहला प्रश्न वर्ण, कर्ण व अलंकार की परिभाषा का था। 8 नंबर का प्रश्न भी वर्ण की परिभाषा का आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें