फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनो तक साफ रहेगा मौसम, 24 से फिर बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह से आसमान साफ रहा और हवा चलती रही। देर शाम एक बार फिर से बादल छा गए। आने वाले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा और 24 फरवरी से एक बार फिर से मौसम के बदलने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप निकली और दिन में मौसम गर्म रहा। हालांकि सुबह से शाम तक 4 से 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। शाम को आसमान पर बादल भी छा गए। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी मौसम में ऐसे ही बदलाव होते रहेंगे। आने वाले दो दिनो तक मौसम साफ रहेगा और एक बार फिर से 24 फरवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना है, जिसके कारण फिर से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले दिन की तुलना में दिन के तापमान में 6.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और रात के तापमान में 2.0 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है। 22 व 23 फरवरी को मौसम साफ रहेेगा और 24 फरवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें