फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने रूकवाया निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। तहसील रोड स्थित मोहल्ला सुलेमान शाह में निर्माण को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे समुदाय के लोग उस भूमि को अपनी बता रहे हैं, जबकि निर्माण कराने वाला युवक उसे निजी बता रहा है। रविवार को निर्माण शुरू हुआ तो मामला फिर से गर्माया गया। एसडीएम ने जांच पूरी होने तक पुलिस को विवादित भूमि पर निर्माण रुकवाने का आदेश जारी किया है।
तहसील रोड स्थित सुलेमान शाह मोहल्ले में पालिका रिकार्ड में 2811 में कब्रिस्तान की भूमि दर्ज है। इस भूमि को जहां एक तरफ दूसरे समुदाय के लोग जिसमें शब्बीर खान पुत्र बशीर खान कब्रिस्तान की बात रहे हैं। वहीं, तहसील रोड निवासी विक्की सैनी, कपिल सैनी, राजू अपनी भूमि बता रहे हैं। दोनों पक्षों में इस भूमि पर निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद है। दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि वह इस भूमि में शव दफनाते आ रहे हैं। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग अब इस भूमि को अपनी बताकर निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल शिकायत पर एसडीएम अमित कुमार ने कब्रिस्तान की भूमि पर जांच पूरी होने तक निर्माण नहीं होने करने का आदेश जारी किया है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में है। कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।-अमित कुमार, एसडीएम सरधना
विज्ञापन

जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है, वह हमारी निज है। यदि कोई आपत्ति है तो जांच पूरी होने के बाद ही निर्माण कराया जाएगा। विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है।-विक्की सैन, कपिल सैनी, निर्माणकर्ता
मुख्य बातें
मोहल्ला सुलेमान शाह में एक भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें