फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसबी स्कूल में रोप जंप प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसबी स्कूल में रोप जंप प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

दौराला। भराला-पनवाड़ी मार्ग स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में रोप जंप एसोसिएशन की ओर से मेरठ के महासचिव सागर कश्यप के मार्ग दर्शन में रोप जंप का प्रदर्शन किया गया और स्कूल में रस्सी कूदने के फायदे एवं स्वास्थ्य के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रस्सी कूद खेल अब इंटरनेशनल लेवल पर प्रतियोगिताओं में शामिल हो गया है। रस्सी कूदना सेहत के लिए सबसे आसान और बेहतर व्यायाम माना जाता है क्योंकि कुछ मिनटों में इसके जरिए पूरे शरीर का व्यायाम होता है। कार्तिका, कमल, अनुष्का, अतुल वास्कर, सुनेना पाल व मीनू यादव ने रोप जंप का प्रदर्शन कर स्कूल के बच्चों को इस खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य दीपाली गुप्ता ने बताया कि बच्चों को रोप जंप के लिए स्कूल में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिससे बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाया जा सके। स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं शामिल रही और प्रतियोगिता में पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें