अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा स्थित सराय शूटिंग क्लब के शूटर आरिफ मालिक ने शामली में चल रही शूटिंग चैैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। क्लब में पहुंचने पर शूटर का स्वागत किया। शामली में द्वितीय रजत निर्बल मैमोरियल शूटिंग चैैंपियनशिप में कस्बा सराय क्लब की ओर से शूटर आरिफ मालिक ने आईएसएसएफ यूथ वर्ग प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया, इसमें आरिफ ने यूथ वर्ग में 600 में से 575 का स्कोर बनाकर अपने वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। शूटर के कस्बे में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कोच मोहित पठान, जुबेर अहमद, गुलफाम, शगुन, सोनिया, हरिमोहन, इरफान, फरत अली मौजूद रहे।