सनौता के जंगल में मिले गाय के अवशेष
फलावदा। गांव सनौता के जंगल में गोकशी की घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक कार तथा गाय के अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि बुधवार को सनौता के जंगल में गाय के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सनौता गड़ीना मार्ग पर ईंख के खेत में गाय के अवशेष बरामद हुए। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही एक गाड़ी जैन खड़ी थी पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गोकशी के आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गाय के अवशेष एकत्र कर कब्जे में लिए हैं। बरामद अवशेष का नमूना जांच हेतु भिजवाने के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश देकर पूछताछ के लिए दो लोगों को उठाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी बरामद हो गई है। गोकशी के आरोपियों की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सूचना पर सीओ पकंज कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।