फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील की मांग को लेकर व्यापारी बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा को तहसील बनाने की मांग को लेकर बुधवार को व्यापार संघ के नेतृत्व में व्यापारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मंगलवार को भी व्यापारियों ने इसी मांग को लेकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

खरखौदा को तहसील बनाने की मांग पिछले तीस वर्षों से चली आ रही है, लेकिन खरखौदा से विधानसभा हटाकर किठौर की गई तो पूरी राजनीति किठौर के इर्द गिर्द ही घूमने लगी। जिस कारण यह मांग दबकर रह गयी थी। लेकिन जैसे ही प्रदेश सरकार द्वारा नई तहसील बनाने की चर्चा हुई तो खरखौदा क्षेत्र के लोगों ने फिर अपनी पुरानी मांग उठा दी है।
पहले खरखौदा संघर्ष विकास मोर्चा व व्यापार संघ के नेतृत्व में यह मांग उठाई गई थी, लेकिन किन्ही कारणों को लेकर संघर्ष मोर्चा व व्यापार संघ दो फाड हो गए। जिसमें संघर्ष मोर्चा ने इस मांग की रफ्तार कर पड़ गई। लेकिन अब व्यापार संघ इस मांग की रफ्तार को तेज करने में लग गया है। मंगलवार को जहां व्यापार संघ ने खरखौदा को तहसील बनाने की मांग को लेकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन भी किया था, वहीं बुधवार को व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव त्यागी के नेतृत्व में व्यापारियों ने खरखौदा में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि तहसील की मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। व्यापारियों ने कहा कि खरखौदा कस्बा तहसील के सभी मानकों को पूरा करता है। धरने में प्रहलाद सिंह, जय प्रकाश, नरेश त्यागी, मूलचंद त्यागी, संजीव कुमार, अशोक त्यागी, संदीप, फूलराज, मोनू प्रधान चंदपुरा, धन प्रकाश त्यागी, मनोज त्यागी, गोलू त्यागी, विजय वर्मा, विजय कराना, कपिल त्यागी, हरिओत त्यागी, सोहनपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें