फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का बंद रहा बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार मंडल का बंद रहा बेअसर
विज्ञापन

मेरठ। जीएसटी सहित अन्य मुद्दों पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया गया था। लेकिन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बंद का मेरठ में असर नजर नहीं आया। सिर्फ संगठन से जुड़े व्यापारी ही बंद में शामिल हुए और उन्होंने जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पर जाकर ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में कई दिन से उनके संगठन के व्यापारी बाजारों में बंद का आह्वान कर रहे थे। लेकिन उनके संगठन से बहुत कम व्यापारियों के जुड़े होने के कारण शहर के अधिकांश व्यापारी इस बंद में शामिल नहीं हुए और बाजार खुले नजर आये। शुक्रवार को लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र एसीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश अग्रवाल ने मांग पत्र पढ़ते हुए बताया कि जीएसटी में 5 प्रतिशत व 16 प्रतिशत की दो दरें ही रखी जाएं। जीएसटी में किसी भी प्रकार का जुर्माना 10 हजार से अधिक न हो और जेल जाने का प्रावधान समाप्त किया जाए। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी का उत्तर प्रदेश सरकार की भांति 10 लाख रुपये का दुघर्टना बीमा पूरे देश में और व्यापारियों को टैक्स कलक्टर का दर्जा देते हुए पेंशन दी जाये। पूरे देश में मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। आयकर में छूट की सीमा 5 लाख की जाये व धारा 80 सी के अंतर्गत छूट सीमा डेढ़ लाख से बढ़ाकर ढाई लाख की जाये। इसके अलावा भी अन्य मांगे की गई हैं। इस दौरान रामअवतार बंसल, राजकुमार त्यागी, शैवाल दुबलिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें