बागपत। बाला जी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड साइंस डूंडा हेड़ा खेकड़ा में आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट कराया गया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। जिन्होंने साक्षात्कार लिया। वरूण, शौकत अली, कलीम कुरैशी, अमित पाल, सचिन, प्रमोद, मोनू, कपिल, अमर, ज्योति, वंदना का चयन कंपनियों के लिए हुआ है। चेयरमैन सचिन डागर ने छात्र-छात्राओं के हौसला बढ़ाया।