बागपत। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन बागपत की बैठक सीएचसी बागपत में हुई। 12-12 अक्तूबर को होने वाले दो घंटे के कार्य बहिष्कार को सफल बनाने का आह्वान किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के फार्मेसिस्ट महानिदेशक का घेराव करेंगे और 19 नवंबर को दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेंगे। यदि फिर भी मांगे नहीं मानी तो बड़े आंदोलन पर उत्तर प्रदेश के फार्मेसिस्ट जा सकते हैं। इसकी अध्यक्षता ओमवीर मालिक ने की। संचालन प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने किया। इसमें डीपीए के मंत्री दिनेश, मुकेश गिरि, सुशील कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मोहित त्यागी, मोहम्मद हारून, बृजेश शर्मा, विनीत कौशिक, संजीव, विवेक, विपिन धामा, धर्मेंद्र, संजीव, प्रविंद्र, अशोक, अरविंद, वीरेंद्र, नरेंद्र त्यागी, अफरोज, नीतु, सतीश गिरि, मनोज गोपी मौजूद रहे।