बागपत। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने यूथ प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्षों को जिले में आने वाली साइकिल साइकिल यात्रा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। इस जनसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शिवराम यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष वसीम खोखर, एवं छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंकुर गुर्जर को निर्देशित किया। अवगत कराया कि 21 सितंबर को 12 बजे बालैनी में यात्रा पहुंचेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ साइकिल यात्रा रैली को सफल होने की अपील की।