योग कराया, फायदे बताए
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। निबाली गांव मं चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षक ने योग की विभिन्न क्रियाएं कराई। युवा जिला प्रभारी प्रदीप गठीना ने साधकों को संगठन की जानकारी दी। योग प्रचारक विनेश कुमार ने प्रदीप गठीना को योग पुस्तक देकर सम्मानित किया। गजेंद्र धामा, धर्मेंद्र, विवेक, मोति, एकता, साक्षी, पाशु सैनी, हरवीर धामा, प्रवीण धामा, मांगेराम, राजपाल शर्मा, करतार सिंह, कंवर पाल का सहयोग रहा।